22 जिलों में पहली से स्वच्छता अभियान

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 07:17 PM (IST)

चण्डीगढ़ , 20 अक्तूबर -(अर्चना सेठी)  देशभर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक ओर हरियाणा सरकार ने कई अनूठे कार्यक्रमों की पहल कर देश के समक्ष कईं उदाहरण प्रस्तुत किये हैं तो वहीं दूसरी ओर हरियाणा के नेहरू युवा केन्द्र संगठन ने भी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत विजन को आगे बढ़ाया है। इस कड़ी में संगठन द्वारा स्वच्छ भारत 2.0 अभियान के तहत सभी 22 जिलों में पहली से 31 अक्तूबर, 2022 तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

 

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने आज यहां चण्डीगढ़ से राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन सभी कार्यालयों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंच प्रण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए  कार्य करना चाहिए जिसका उददेश्य भारत के नागरिकों को न केवल अपने घरों और आसपास की सफाई करके बल्कि सभी नफरत, संदेह और अन्य नकारात्मक विचारों को दिमाग सेे साफ करके आजादी के 75वें अमृत काल के लिए तैयार करना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता और पारदर्शिता पर बल दिया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा प्लास्टिक व कचरा इकट्ठा न हो और इसके लिए कार्यक्रम को मिशन मोड पर चलाया जाना चाहिए। इस कड़ी में शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना, एन.सी.सी. व पंचायती राज जैसे संस्थानों को भी साथ में लेना चाहिए।

 

बैठक में नेहरू युवा केन्द्र संगठन की राज्य निदेशक सुश्री मधु चौधरी ने जानकारी दी कि राज्य के सभी 22 जिलों के 6862 गावों में स्वच्छ भारत 2.0 अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है और उन्होंने कार्यक्रम की पृष्ठ भूमि पर भी प्रकाश डाला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News