कर्नाटकः मामूली-सा झगड़ा सांप्रदायिक हिंसा में बदला, शुक्रवार तक बड़ी सभाओं पर रोक...स्कूल-कॉलेज भी बंद
punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2022 - 08:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के केरूर में दो अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच शुरू हुई छोटी-सी बहस ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। इस हिंसा में चार लोग घायल हो गए। वहीं एक समुदाय की दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है लेकिन एहतियात के तौर पर शुक्रवार तक बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।
बागलकोट के केरूर में बुधवार शाम दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष ने एक दूसरे पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और बढ़ते-बढ़ते मामला सांप्रदायिक हिंसा तक पहुंच गया। घायल हुए चार लोगों में से तीन एक समुदाय के थे और दूसरा अन्य समुदाय से है। सभी घायलों की हालत स्थिर है। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है और माहौल फिलहाल शांत है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पाकिस्तानी और अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने की बैठक, सुरक्षा सहयोग पर चर्चा

कलावा बांधने व बंधवाते समय रखें इन नियमों का ध्यान वरना दिनों में हो जाएंगे कंगाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की

Janmashtami: जीवन में कठिनाइयों का समय समाप्त नहीं हो रहा है तो...