पहली बार चीन ने कबूला, गलवान घाटी पर हुई खूनी झड़प में मारे गए थे चीनी सैनिक

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 10:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क: चीन ने आखिरकार आधिकारिक तौर पर यह कबूल कर ही लिया कि जून, साल 2020 में  गलवान घाटी में भारतीय सेना के साथ झड़प के दौरान उसके पांच सैन्य अधिकारियों और जवानों की मौत हुई थी। चीनी सेना के आधिकारिक अखबार PLA डेली की तरफ से कहा गया कि गलवान में झड़प के दौरान मरने वालों में पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA ) की शिनजियांग सेना कमान का रेजिमेंटल कमांडर क्वि फबाओ भी शामिल है।

PunjabKesari

‘PLA डेली' की तरफ से कहा गया कि सेंट्रल मिलिट्री कमिशन ऑफ चाइना (CMC) ने उन पांच सैन्य अधिकारियों और जवानों को याद किया जो काराकोरम पहाड़ियों पर तैनात थे और जून 2020 में गलवान घाटी में भारत के साथ सीमा पर संघर्ष में मारे गए थे। बता दें कि गलवान घाटी में हुए खूनी झड़प के दौरान भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। चीन ने यह कबूलनामा ऐसे समय में किया है जब पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट से दोनों देश अपने जवानों को हटा रहे हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News