PM मोदी ने 4 साल में पांचवीं बार देश को किया संबोधित, जनता को हर बड़े फैसले की दी जानकारी

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 01:21 PM (IST)

नई दिल्ली: चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुए जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आकर विश्व के 120 देशों में लगभग 10,041 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब डेढ़ लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। दुनियाभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 245000 के करीब हो गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना को बड़ी महामारी करार देते हुए इसका मुकाबला करने के लिए आज देशवासियों से आह्वान किया कि वे इस रविवार से जनता करफ्यू लगायें और इसका पालन करें।   मोदी ने गुरूवार शाम देशवासियों को संबोधित करते हुए कोरोना से बचने के तमाम उपाय साझा किये। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व इस समय संकट के बहुत बड़े गंभीर दौर से गुजर रहा है। यह पहले मौका नहीं है जब मोदी ने जनता को ऐसे संबोधित किया हो। चार साल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पांच बार देश को संबोधित कर चुके हैं। पीएम मोदी देशिवासियों को अब तक इस प्रकार से 5 बार संबोधित कर चुके हैं। आइए जानते हैं अब तक पीएम मोदी ने कब-कह देश को इस प्रकार से संबोधित कर बड़े फैसलों की जानकारी दी।
 

PunjabKesari

पहला संबोधन- 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की जानकारी
भ्रष्टाचार को देश से मिटाने और काला धन देश में वापस लाने के संकल्प के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार ने साल 2016 में नोटबंदी का एक बहुत बड़ा फैसला लिया। देश इससे पूरी तरह से अनभिज्ञ था। 8 नवंबर साल 2016 को प्रधानमंत्री ने देशवासियों को पहली बार मीडिया के जरिए संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कि आज रात 12 बजे के बाद 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद हो जाएगा। जिसके पास भी ये नोट हैं वो बैंक में इसे जमा करा दें। इस घोषणा के बाद पूरे देश में हड़कंप था। सारा देश बैंकों के आगे लाइन लगाए खड़ा था। हालांकि पैसों को जमा करने का लोगों को समय दिया गया और पीएम मोदी ने देशिवासियों को आश्वस्त किया की किसी के मेहनती की कमाई जाया नहीं होगी। उनके पास वापस लौटेगी।  

PunjabKesari

दूसरा संबोधन-पुलवामा हमले के बाद 15 फरवरी, 2019 को दूसरा संबोधन
14 फरवरी साल 2019 का वो दिन इस देश का कोई नागरिक नहीं भूल सकता जब जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में हमारे 40 जवान मारे गए। पूरा देश इस खबर से सन्न था। जवानों को खोने का दुख और प्रतिशोध की ज्वाला देशवासियों के मन में धधक रही थी। वहीं पीएम मोदी ने 15 फरवरी को देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस हमले के बाद देश की जनता के आक्रोश को मैं समझता हूं। इस समय देशवासियों की अपेक्षाएं और कुछ कर गुरजने की भावना भी स्वाभाविक है। उन्होंने कहा था कि हमने अपने सुरक्षा बलों को पूरी आजादी है और अपनी सेना के शौर्य पर हमें पूरा भरोसा है। इसके बाद 26 फरवरी 2019 को देश की वायुसेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम देते हुए अपने जवानों की शहादत का बदला लिया। 

PunjabKesari


तीसरा संबोधन- जब पीएम मोदी ने दी थी मिशन शक्ति की जानकारी
डीआरडीओ के वैज्ञानिको ने लोअर अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया था। ये देश के लिए एक गौरव का क्षण था। इसके बाद पीएम मोदी ने मीडिया के जरिए देश को इस बात की जानकारी दी। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया था। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने ही ऐसा किया था। 
 

PunjabKesari

चौथा संबोधन- अनु. 370 को हटाने के बाद 8 अगस्त 2019, क्करू मोदी का चौथा संबोधन
वो एतिहासिक फैसला जब देश की अखंडता को मजबूत करते हुए जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के खंड एक को छोड़कर बाकी सारे खंडों को हटा दिया गया था। इसके बाद 08 अगस्त को पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और कफ्र्यू लगा दिया गया था। इस वक्त पीएम मोदी ने देश को भरोसा दिलाया था कि वहां हालात धीरे धीरे सामान्य हो जाएंगे और सभी दिक्कतों का अंत होगा। 

PunjabKesari


पांचवा संबोधन- 19 मार्च 2020 को पीएम मोदी का 5वां संबोधन जनता कफ्र्यू 
आज जब पुरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है, इस बीच देश के प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया और जनता को जागरुक करने के लिए जनता कफ्र्यू का ऐलान किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 22 मार्च रविवार के दिन जनता कफ्र्यू का पालन करें और सुबह 07 बजे से लेकर 09 बजे तक घर से बाहर न निकलें।   उन्होंने कहा कि इस रविवार यानि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक, सभी देशवासियों को, जनता-कफ्र्यू का पालन करना है। उन्होंने कहा , साथियों, 22 मार्च को हमारा ये प्रयास, हमारे आत्म-संयम, देशहित में कर्तव्य पालन के संकल्प का एक प्रतीक होगा। जनता-कफ्र्यू की सफलता, इसके अनुभव, हमें आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे। ये कफ्र्यू जनता के लिए जनता द्वारा लगाया गया कफ्र्यू होगा। पुलिसकर्मी, डॉक्टर, सफाई कर्मचारी, मीडिया कर्मी जिनको अपने काम पर किसी भी सूरत में डटे रहना है उनका सम्मान करें और शाम बजे घर की खिड़की पर आकर उनके लिए ताली बजाएं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News