भारतीय सीमा से सटे तिब्बत में चीन ने सैन्य मिशन के लिए किया बुलेट ट्रेन का इस्तेमाल

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 04:10 PM (IST)

बीजिंग: चीन ने तिब्बत की प्रांतीय राजधानी ल्हासा और निंगची शहर को जोड़ने वाली जिस उच्च गति ट्रेन की हाल में शुरुआत की थी, उसे पहली बार सैन्य परिवहन के लिए प्रयोग में लाया गया है। आधिकारिक मीडिया ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि निंगची शहर, भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास स्थित है और चीन के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

 

ग्लोबल टाइम्स में बुधवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, नव निर्मित ल्हासा-निंगची रेलवे द्वारा ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' (पीएलए) में नए भर्ती हुए जवानों को 4,500 मीटर की ऊंचाई पर एक अभ्यास क्षेत्र में ले जाया गया। पीएलए से जुड़ी एक वेबसाइट के अनुसार, यह पहली बार था जब ल्हासा-निंगची रेलवे के जरिये सेना के जवानों को ले जाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News