भारत के खिलाफ नया चक्करव्यूह: ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने की तैयारी कर रहा चीन

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 03:10 PM (IST)

बीजिंगः दुनिया के सामने भारत के साथ बातचीत से मसले हल करने का ड्रामा करने वाला चीन अपनी खुराफाती साजिशों को अंजाम देने में लगा हुआ है। भारत को चक्करव्यूह में फंसाने के लिए चीन अब  तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर महत्वपूर्ण बांध बनाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट  के मुताबिक ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा  बनाया जाने वाला ये बांध भारत के लिए टेंशन खड़ी कर सकता है। 

 

एशिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार चीन ने दुनिया की सबसे ऊंची नदी यारलुंग जंग्बो नदी (ब्रह्मपुत्र) पर बांध बनाने की योजना पर काम कर रहा है  जिस कारण भविष्य में उसका भारत के साथ युद्ध का खतरा है।  यारलुंग जंग्बो नदी तिब्बत से होकर भारत में प्रवेश करते ही ब्रह्मपुत्र नदी बन जाती है।  चीन के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रखने  वाले देश बांग्लादेश ने भी यारलुंग जंग्बो नदी (ब्रह्मपुत्र) पर डैम का विरोध किया है। एशिया टाइम्स के अनुसार ओपिनियन पीस में बर्टिल लिंटर ने लिखा है कि यारलुंग ज़ंगबो नदी पर मेगा-डैम के बारे में सटीक तकनीकी विवरणों की कमी है, लेकिन क्षेत्रीय मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि यह यांग्सी नदी पर बड़े पैमाने पर तीन गोर्ज बांध को  छोटा कर देगा।

 

गंगा नदी  में ब्रह्मपुत्र और उसके ग्लेशियर दोनों ही चीन से आते हैं। नदी के ऊपर के क्षेत्र में चीन की एक लाभकारी स्थिति है और इस कारण वह पानी के बहाव को जानबूझकर रोकने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर सकता है। ब्रह्मपुत्र के साथ चीन की बांध-निर्माण और जल विभाजन की योजना दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव को बढ़ा सकती है।  चीन की यह योजना न केवल भारत बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य देशों के लिए तनाव पैदा करने वाली साबित हो सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News