अरुणाचल प्रदेश से अगवा 17 साल के मीराम तारौन को चीन ने वापिस लौटाया, केन्द्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 02:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा से अगवा हुआ 17 साल के किशोर मीराम तारौन को चीनी सेना ने भारतीय फौज को सौंप दिया है। भारतीय सेना पिछले 9 दिनों से भारत-चीन सीमा पर मीरान तारौन की तलाश कर रही थी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने अरुणाचल प्रदेश के लापता लड़के को भारतीय सेना को सौंपा।

 

वहीं मीरान के सकुशल वापसी पर जानकारी देते हुए अरुणाचल प्रदेश के एमएलए निनॉन इरिंग ने बताया कि चीन की सेना ने भारतीय फौज के सामने मिराम को वापस किया। मिराम बीते 18 जनवरी को लापता था। अरुणाचल प्रदेश से बीजेपी  सांसद के तपीर गाओ का था कि जगल में मीरान को चीनी सेना ने अगवा कर लिया था। वहीं जब भारत में बवाल बढ़ा तो चीनी सेना ने स्वीकार किया था कि मीरान उनके पास है और सुरक्षित है।  

 

चीनी सेना पीएलए ने भारतीय फौज के साथ जानकारी साझा की थी भारत वापस भेजने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और उसे जल्द ही भारत को सौंप दिया जाएगा। मीराम को लेकर दोनों के देशों के मध्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज चीन ने उसे भारतीय फौज को सौंप दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News