हिंद महासागर में भारत को झटका, श्रीलंका के सबसे बड़े बंदरगाह पर चीन का कब्जा

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 02:40 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: श्रीलंका में चीन द्वारा बनाए जा रहे रणनीतिक बंदरगाह हंबनटोटा अगले साल तक  बंदरगाह के रूप में पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। वहीं इसी बीच खबर है कि बंदरगाह हंबनटोटा पर तकरीबन चीन का कब्जा रहेगा। वहीं चीन श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट सिटी, जिसे सीपीसी भी कहा जाता है, वहां एक और एन्क्लेव बना रहा है, जो न केवल स्थानीय आजीविका और श्रीलंका की स्थानीय परंपरा को हमेशा के लिए खत्म कर देगा, बल्कि इस प्रोजेक्ट से इस बंदरगाह पर श्रीलंका की संप्रुभता भी खत्म हो गई है।

 

बता दें कि चीन श्रीलंका में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजाओं में निवेश करने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है, लेकिन स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही स्तरों पर इस बात को लेकर चिंताएं उठ रही हैं कि चीन ने श्रीलंका को अपने कर्ज के जाल में फंसा लिया है।

 

इंटरनेशनल फोरम फॉर राइट्स एंड सिक्योरिटी यानि IFFRAS के मुताबिक, कोलंबो पोर्ट सिटी पर अधिकार जमाने के बाद चीन कोभारतीय उपमहाद्वीप के लिए अपना प्रवेश द्वार श्रीलंका में मिल गया है और ये पोर्ट भारत के सबसे दक्षिणी सिरे से कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर ही है। रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबो पोर्ट सिटी के लिए निर्माण के लिए चीन ने हिंद महासागर में कई हेक्टेयर जमीन पर दावा कर उसपर कब्जा कर चुका है जिससे भारत की चिंता बढ़ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News