चंद्रयान-2: लैंडर विक्रम से संपर्क के लिए बचे सिर्फ 5 दिन, अब नजरें नासा पर

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 02:28 PM (IST)

चेन्‍नै: भारत के मिशन मून पर निकले चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क के लिए अब सिर्फ 5 दिन शेष बचे हैं। चांद की सतह पर उतरने के कुछ मिनट पहले ही लैंडर विक्रम का संपर्क टूट गया था। इसरो और नासा दोनों ने ही विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। विक्रम लैंडर को इस तरह से डिजाइन किया गया है जो चंद्रमा के एक दिन (पृथ्‍वी के 14 दिन) तक ही काम कर सकता है। वहीं 20 या 21 सितंबर को चंद्रमा पर रात हो जाएगी और इसी के साथ विक्रम लैंडर से संपर्क की उम्‍मीद पूरी तरह से खत्‍म हो जाएगी।

PunjabKesari

नासा ने भी इसरो की मदद के लिए आगे आया है। मंगलवार को नासा का ऑर्बिटर चंद्रमा की सतह पर उस जगह के ऊपर से गुजरेगा, जहां विक्रम ने लैंडिंग की है। नासा का ऑर्बिटर लैंडिंग साइट की तस्वीरें भी भेज सकता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इससे विक्रम लैंडर से संपर्क करने में सफलता मिल सकती है। लैंडर विक्रम कहां पर हैं इसकी जानकारी इसरो को है और वह उससे संपर्क भी साधने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इसरो ने विक्रम की तस्वीरें जारी नहीं की हैं। विक्रम को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी लेकिन इसने हार्ड लैंडिंग की जिसके चलते इसका संपर्क इसरो से टूट गया।

PunjabKesari

अब नासा से उम्मीदें
नासा का ऑर्बिटर 17 सितंबर यानी मंगलवार को विक्रम की लैंडिंग साइट के ऊपर से गुजरेगा। जिससे उसकी स्थिति का तो पता ही चलेगा लेकिन साथ ही इससे संपर्क साधने में भी सहायता मिलेगी। बता दें कि हाल ही में क्रैश हुए इजरायली स्पेसक्राफ्ट की तस्वीरें भी नासा के ऑर्बिटर ने जारी की थीं। ऐसे में अब नजरें नासा पर है कि वो मंगलवार को क्या अपडेट देता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News