चन्द्रयान-2 : विदेशों से भी मिल रही बधाइयां, पीएम मोदी ने जताया आभार

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2019 - 11:47 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चन्द्रयान-2 मिशन जल्दी ही अपने लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर कर लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मानव प्रगति को आगे बढ़ने के लिए भारत द्वारा अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में नवोन्मेष और अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर बल देना जारी रहेगा। वह चन्द्रयान-2 मिशन को लेकर दुनियाभर के नेताओं के ट्वीट का जवाब दे रहे थे। मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को ट्विटर पर जवाब दिया, ‘मानव प्रगति को आगे बढ़ने के लिए अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में नवोन्मेष और अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर हमारा जोर जारी रहेगा।'

PunjabKesari
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के ट्वीट के जवाब में मोदी ने लिखा कि भारत मॉरिशस जैसे मित्र देशों के साथ अपनी विकास यात्राओं का अनुभव साझा करता रहा है और हमेशा ऐसा करने के लिए तैयार रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय त्शेरिंग से कहा कि उन जैसे मित्रों की शुभकामनाओं और हमारे लोगों के समर्थन के साथ भारतीय वैज्ञानिकों की क्षमता और कर गुजरने की ताकत से मिशन चन्द्रयान जल्दी ही अपने लक्ष्य प्राप्ति के राह की सभी बाधाओं को दूर कर लेगा। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे के ट्वीट के जवाब में मोदी ने कहा कि चन्द्रयान- 2 मिशन के लिए वह शुभकामनाएं स्वीकार करते हैं।
 PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News