मानसून सत्रः सभापति एम वेकैंया नायडू ने कल बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग, 40 दलों के नेता होंगे शामिल

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 10:40 PM (IST)

नई दिल्लीः आगामी सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक बुलाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बैठक उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर होगी। उन्होंने बताया कि अभी तक विभिन्न दलों के 40 नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी उपस्थिति को लेकर हामी भर दी है। 

राज्यसभा में इस बार सदन के नये नेता पीयूष गोयल हैं। उन्होंने थावरचंद गहलोत का स्थान लिया है। गहलोत को पिछले दिनों कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। गोयल ने आज दिन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा से मुलाकात की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News