नवरात्र पर मां वैष्णो देवी के दर्शनों को रवाना होगी छड़ी यात्रा

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2020 - 02:47 PM (IST)

कठुआ: हर वर्ष की भांति इस बार भी नवरात्र उत्सव पर मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पवित्र छड़ी यात्रा रवाना होगी। शिव सेना डोगरा फ्रंट के नरेंद्र तांगड़ी ने आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले नवरात्र पर कठुआ से भी मां वैष्णो के दर्शनों के लिए जत्था रवाना होगा। इससे पहले मां आशापूर्णी मंदिर में छड़ी स्नान होगा और बाद में यात्रा जम्मू के लिए जाएगी। वहां से अन्य भक्तों के लिए एक ही जत्था मां वैष्णो के दरबार के लिए रवाना होगा। वे इस यात्रा में मां वैष्णो से देश की मंगलकामना और महामारी के खात्मे की प्रार्थना करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News