मेडागास्कर में भारतीय प्रवासी केंद्र का उद्घाटन, विदेश मंत्री बोले- भारत के साथ संबंध विकसित करना बहुत महत्वपूर्ण

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 02:10 PM (IST)

 इंटरनेशनल डेस्कः पूर्वी अफ्रीकी देश मेडागास्कर के एंटानानारिवो में भारतीय प्रवासीयों के लिए खोले गए केंद्र का उद्घाटन विदेश मंत्री रिचर्ड रंड्रियामंदरातो ने  भारतीय राजदूत अभय कुमार और विजन मेडागास्कर के अध्यक्ष ज़ूज़र बौका की उपस्थिति में किया। 'इंडियन ढो' नाम से खुला यह भारतीय प्रवासी  केंद्र  प्रवासी  भारतीयों की मेडागास्कर यात्रा और उनके संघर्षों, उपलब्धियों और योगदान को दर्शाता है।

 

मेडागास्कर में भारतीय दूतावास के अनुसार, मेडागास्कर में भारतीय प्रवासी, राजदूत और राजनयिक कोर के सदस्य और हस्तशिल्प मंत्री सोफी रत्सिरका सहित मालागासी सरकार के उच्च अधिकारी भी शुक्रवार को इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अवसर पर ज़ूज़र बौका ने कहा, 'मेरे मन में यह विचार बहुत पहले से था कि मैं मेडागास्कर में कुछ निर्माण करूं, जो मेरे मूल देश भारत से जुड़ा हो। मैं विशेष रूप से राजदूत अभय कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है। हमारे पास मेडागास्कर में आकर बसे भारतीय परिवारों के इतिहास पर एक स्थायी प्रदर्शनी है  जो मेडागास्कर के समाज और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्र द्वारा योग और आयुर्वेद पर सत्रों सहित कार्यक्रम आयोजित करने की आगे योजना है।

 

उन्होंने आगे कहा कि मेडागास्कर में भारतीय लोग देश की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय प्रवासी केंद्र को आकार लेते देखकर उन्हें गर्व महसूस हुआ। इस अवसर पर, मेडागास्कर के विदेश मंत्री ने कहा, चूंकि केंद्र न केवल भारतीय प्रवासियों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी है, हम आशा करते हैं कि सभी इससे लाभान्वित होंगे।  विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के साथ सामाजिक और आर्थिक संबंध विकसित करना बहुत महत्वपूर्ण है और हमें उम्मीद है कि हम एक साथ काम करना जारी रखेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News