presidential polls: केंद्र द्रौपदी मुर्मू को दी Z+ सिक्योरिटी, NDA ने बनाया है राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 09:33 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों से लैस ‘जेड प्लस (Z+)' सुरक्षा प्रदान की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र दस्ते ने बुधवार तड़के मुर्मू (64) की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की राजद की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होने की घोषणा की थी।

 

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि इस घोषणा के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CRPF को मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपने ‘VIP' सुरक्षा दल को तैनात करने का निर्देश दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News