महिला वकील के सामने कैब ड्राइवर ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 06:04 PM (IST)

नई दिल्लीः एक महिला अधिवक्ता के सामने अश्लील इशारे करने के आरोप में 38 वर्षीय एक कैब चालक को यहां शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान निलोठी निवासी सतीश शर्मा के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि महिला अधिवक्ता ने गुरुग्राम से दिल्ली हाईकोर्ट जाने के लिए कैब ली और जैसे ही वह उसमें सवार हुईं कैब चालक ने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।

इस पर अधिवक्ता ने पुलिस को कॉल की और लिखित शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 509 के तहत तिलक मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News