दुनिया भर में मनाई गई गांधी जयंती, विश्व की सबसे ऊंची इमारत पर बापू को दी गई खूबसूरत श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 02:26 PM (IST)

दुबईः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती दुनिया भर में मनाई गई। संयुक्त राष्ट्र, फ्रांस और श्रीलंका समेत कई देशों में उनके जीवन और विरासत को याद में कार्यक्रमों के आयोजन के अलावा स्मारक डाक टिकट जारी किए गए।  बुधवार रात दुबई की गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा भारतीय झंडे के रंगों में जगमगाती हुई नजर आई । दुनिया की इस सबसे ऊंची इमारत को संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने तिरंगे और बापू के रंग में रंगकर श्रद्धांजलि दी।

 

बुर्ज खलीफा पर गांधी जयंती के मौके पर  सत्य, शांति और अहिंसा पर महात्मा गांधी और उनकी सीख को एलईडी के जरिए प्रदर्शित किया गया।  गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को इस खूबसूरत श्रद्धांजलि के लिए भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर शुक्रिया कहा- 'गांधीजी के उत्कृष्ट आदर्श उनकी जयंती पर विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर, शुक्रिया यूएई'। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी ने सफलतापूर्वक अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया जिसने इतिहास बदल दिया। 

PunjabKesari

गुतारेस ने ट्वीट किया, 'उनके जन्म के 150 साल बाद भी गांधी का दर्शन संयुक्त राष्ट्र में हमारे कार्यों के मूल में हैं। उनका साहस और दृढ़ विश्वास हमें बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस और हर दिन प्रेरित करता रहे।' महात्मा गांधी की याद में 2007 से इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसके अलावा अमेरिका में सेवाएं दे रहे एक भारतीय राजनयिक ने महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी और शांति के दूत से इस मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए फिर से दुनिया में आने की अपील की।

PunjabKesari

हिंदी गीत ‘बापू मेरे: ए म्यूजिकल ट्रिब्यूट टू महात्मा गांधी' को गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय दूतावास में आयोजित समारोह में दिखाया गया। भारतीय विदेश सेवा के 2008 बैच के अधिकारी शम्भू हक्की ने गांधी की याद में लिखे इस गीत का संगीत रचा है। हक्की ही इसके गायक हैं। इस गीत के बोल हैं, ‘‘बापू मेरे, एक बार फिर से आओ...।  कर्नाटक के रहने वाले हक्की इस समय वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव के तौर पर नियुक्त हैं। वह चीन में भारतीय दूतावास में भी सेवाएं दे चुके हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News