मुंबई में बड़ा हादसा: अचानक ढह गया चार मंजिला मकान, मलबे में दबने से एक की मौत और कई घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 07, 2021 - 08:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के उपनगर बांद्रा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां चार मंजिला इमारत की दीवार ढहकर उससे सटे दो मंजिला मकान पर गिर गई। इसघटना में 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी और एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये।  नगर निगम के एक अधिकारी ने  इसकी जानकार दी। 

दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में पाबंदियों में ढील,  राजधानी में फिर से दौड़ी  मेट्रो

अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने 11 लोगों को बचाया जबकि इलाके में रह रहे लोगों ने रात करीब डेढ़ बजे दीवार ढहने की घटना के तुरंत बाद छह लोगों की जान बचायी। उन्होंने बताया कि बचाये गये लोगों और घायलों को बांद्रा में भाभा अस्पताल और सांताक्रूज में वी एन देसाई अस्पताल ले जाया गया।

राहत! बच्चों को भी जल्द लगेगी वैक्सीन, एम्‍स में आज होगा कोवैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल

अधिकारी ने बताया कि घायल सलमान खान (24), राहुल खोत (22), रोहन खोत (22) और लता खोत (48) की हालत स्थिर है। वहीं, रियाज अहमद (28) को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि यह इमारत बांद्रा (पूर्व) के खेरवड़ी रोड पर रज्जाक चॉल में स्थित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News