बजट 2022: कहां से आएगा रुपया और कहां होगा खर्च, जानें सारी डिटेल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 02:05 PM (IST)

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 2022-23 को 39.45 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट में रुपया कहां से आएगा और कहां जाएगा, इसका ब्योरा निम्नलिखित है:

 कहां से आएगा रुपया:

1. कर्ज और देयताओं से 36 प्रतिशत।
2. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से 15 प्रतिशत। 3. आय कर से 14 प्रतिशत।
4. कॉरपोरेट कर से 13 प्रतिशत।
4. केंद्रीय उत्पाद शुल्क से आठ प्रतिशत।
5. गैर कर राजस्व से छह प्रतिशत।
6. गैर ऋण पूंजी से पांच प्रतिशत।
7. सीमा शुल्क से तीन प्रतिशत।

कहां होगा रुपया खर्च:

1. ब्याज भुगतान पर 20 प्रतिशत।
2. कर और शुल्कों में राज्यों के हिस्से पर 16 प्रतिशत। 
3. केंद्र सरकार की क्षेत्रीय योजनाओं पर 14 प्रतिशत। 
4. वित्त आयोग और अन्य अंतरण पर 10 प्रतिशत। 
5. अन्य व्यय पर 10 प्रतिशत।
6. केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं पर नौ प्रतिशत। 
7. सब्सिडी पर आठ प्रतिशत।
8. रक्षा क्षेत्र पर आठ प्रतिशत।
9. पेंशन पर पांच प्रतिशत।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News