मोदी सरकार में बिहार में रेलवे के विकास का बजट चार गुणा बढ़ा: मनोज सिन्हा

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2017 - 09:33 PM (IST)

बेतिया: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में देश में रेलवे के विकास में आई अप्रत्याशित तेजी का उल्लेख करते हुए शनिवार को कहा कि‘सबका साथ सबका विकास’का विजन रखने वाली इस सरकार में बिहार में रेल नेटवर्क के विस्तार का बजट चार गुणा बढ़ गया है। 

सिन्हा ने बेतिया रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह में छावनी रेल ओवरब्रिज (आरओबी), रेल विद्युतीकरण समेत चार रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं स्टेशन पर दो योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में वर्ष 2014-15 तक जहां रेलवे के विकास पर प्रतिवर्ष 48 हजार करोड़ रुपए खर्च होता था, वहीं अब यह राशि बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए यह बजट पहले एक हजार करोड़ का होता था जो अब बढ़कर चार हजार करोड़ रुपए का हो गया है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में जिस रफ्तार से आबादी बढ़ी, उस गति से रेल नेटवर्क में विस्तार नहीं हो सका। लेकिन, जब से केंद्र में मोदी की अगुवाई में सरकार आई है तब से रेलवे का बजट काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बिहार में तीन वर्षों में जहां 71 हजार 10 करोड़ की रेल परियोजनाओं पूरी हुई वहीं 2,200 करोड़ रुपये केवल विद्युतीकरण पर खर्च किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News