राहुल गांधी ने बजट 2022 को बताया ''Zero'' तो पीयूष गोयल ने कसा तंज, कहा- उन्हें गणित समझने में तकलीफ होती है

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 10:31 AM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यूनियन बजट 2022 संसद में पेश किया। जहां इस बजट को सत्तापक्ष दूरदर्शी बजट बता रहे है वहीं विपक्ष इस बजट का विरोध कर रहे है।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के बजट को जीरो राशि वाला बजट करार दिया। 
 

वहीं, इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता पर तंज कसा। मोदी सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा, राहुल गांधी को वैसे भी गणित को समझने में समस्या है, वे हर चीज को जीरो (0) के योग से देखेंगे। पीयूष गोयल ने कहा हर बुद्धिमान व्यक्ति ने बजट और उसके दृष्टिकोण का स्वागत किया है। 

 
उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम नकारात्मक है। उनका काम तो आलोचना करना है। उन्होंने कहा, विपक्ष ने एक भी मुद्दे की बात नहीं उठाई है। राहुल गांधी जीरो सम बोल रहे होंगे लेकिन उन्हें तो गणित ही समझने में तकलीफ होती है। उन्हें तो हर चीज में सम जीरो ही दिखेगा। उन्होंने विशेषज्ञ इस बजट का स्वागत कर रहे हैं। सबने कहा है यह बजट भविष्य में आत्म निर्भर भारत को बनाने में नींव रखता है।
 

इसके अलावा केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल डिजिटल करेंसी पर बोलते हुए कहा कि RBI एक आधिकारिक डिजिटल मुद्रा जारी करेगा ताकि भारत पीछे न रह जाए जबकि दुनिया ब्लॉकचेन और नई तकनीक के साथ आगे बढ़ रही है। 
 

बता दें कि  बजट को लेकर राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, मोदी सरकार का बजट शून्य राशि का है। इस बजट में सैलरीड क्लास, मिडिल क्लास, गरीब और वंजित वर्ग, युवा, किसान और एमएसएमई सेक्टर के लिए कुछ भी नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News