श्रीनगर में बीएसएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 06:33 PM (IST)


श्रीनगर: सीमा सुरक्षाबल ने श्रीनगर की जाबरवन की पहाड़ियों में पौधारोपण अभियान चलाया। यह अभियान लोगों को पौधों, पेड़ों और प्रकृति के प्रति जागरूक करने के लिए था। स्थानीय लोगों न भी इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया।


स्थानीय लोगों ने बीएसएफ के इस प्रयास कीसराहना की। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा कदम है। हर किसी को इसमें भाग लेना चाहिये क्योंकि पर्यावरण को साफ और सुन्दर रखना सबका फर्ज है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कश्मीर में पेड़ों की कटाई से प्रकृति को काफी नुकसान हो रहा है। पौधारोपण अभियान अच्छे हैं और इन्हें कामयाब करने की जिम्मेदारी हमारी भी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News