दिल्ली: मेट्रो में गलती से गिरा लड़के का टिफिन बॉक्स, रूमाल से साफ किया पूरा फर्श

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 01:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली मेट्रो में एक लड़के ने कुछ ऐसा किया कि उसने लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल कई लोग बस, ट्रेन या मेट्रो में सफर करते हुए साफ-सफाई का इतना ध्यान नहीं देते। लोगों को लगता है कि खुद विभाग के कर्मचारी यह सब कर लेंगे और सरकारी परिवहन को गंदा कर वहां से निकल जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर लड़के का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो में लड़के ने सफाई की तो लोग उसकी वाहवाही में जुट गए। 


यह है पूरा मामला

वायरल हो रही पोस्ट को लिंक्डइन पर आशु सिंह नाम के यूजर ने शेयर किया है। दरअसल लड़का बैग से अपनी पानी की बोतल निकाल रहा था तभी उसका टिफिन बॉक्स फर्श पर गिर गया, जिससे उसका खाना जमीन पर पूरी तरह से फैल गया। इस पर लड़के ने अपनी नोटबुक से एक पन्ना फाड़ा और फर्श पर गिरी सब्जी को समेटने लगा। इतना ही उसने फर्श को साफ करने के लिए अपनी जेब से रूमाल निकाल कर अच्छे से सफाई भी की।

 

आशु सिंह ने लड़की वीडियो शेयर करते हुए साथ में कैप्शन में लिखा,  "#DelhiMetro में एक युवा लड़का, जो ईयरफोन लगाए हुए बैठा था, अपने बैग से पानी की बोतल निकाल रहा था, तभी उसका टिफिन बॉक्स गिर गया और उसका सारा लंच फर्श पर गिर गया। लड़के ने अपनी एक नोटबुक से एक पेज फाड़ दिया और फर्श से सारा खाना उठाया। फिर उसने अपना रूमाल लिया और फर्श को साफ किया, ठीक वैसे ही जैसे गिरने से पहले था, स्वच्छ भारत मिशन का रियल ब्रांड एंबेसडर।" लोग इस पर पोस्ट पर काफी कमेंट कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News