स्विट्जरलैंड सूचना सांझा करने को राजी, देश लौटेगा काला धन!

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 10:12 AM (IST)

नई दिल्ली/बर्ने: स्विट्जरलैंड के बैंकों में काला धन रखने वालों की ङ्क्षचता बढऩे वाली है क्योंकि स्विट्जरलैंड उनके अकाऊंट की पूरी जानकारी भारत सरकार को देने को राजी हो गया है। स्विट्जरलैंड को लगता है कि भारत के साथ जानकारियों के स्वत: सांझीकरण का समझौता करने के लिए उसके आंकड़ा सुरक्षा और गोपनीयता कानून ‘पर्याप्त’ हैं। इस समझौते के बाद स्विस बैंकों में जमा काला धन भारत वापस लौट सकेगा।

स्विट्जरलैंड सरकार ने अपने राजकीय गजट में इस संबंध में एक विस्तृत अधिसूचना में और तथ्य प्रकाशित किए हैं। सरकार ने कहा है कि वह भारत के साथ वित्तीय खातों की जानकारी का स्वत: सांझीकरण करने का समझौता कर रही है। उसने अन्य वित्तीय केंद्र लिंचेस्टाइन और बहामास का उदाहरण दिया है जो इसी तरह का समझौता करेंगे।

सरकार ने यह जानकारी जर्मन भाषा में प्रकाशित की है और साथ ही भारतीय बाजार में अपनी संभावनाएं तलाशने के बारे में भी उसने इसमें बात की है जिसमें पुनर्बीमा और वित्तीय सेवा क्षेत्र शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जून में स्विस फैडरल काऊंसिल ने भारत के साथ इस समझौते की पुष्टि की थी। यह काऊंसिल यूरोपीय देशों की शीर्ष गवॄनग इकाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News