''2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा तोड़ देगी सारे रिकार्ड''

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2017 - 01:21 AM (IST)

मथुरा/आगरा(एजैंसियां/मानव/ गौरव): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संघ को आश्वस्त किया कि भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ देगी। एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी पार्टी। शाह ने पार्टी नेताओं से कहा कि अभी से तैयारियों में जुटने की जरूरत है। 

 

केशवधाम में हो रही समन्वय बैठक में पहुंचे भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह वृंदावन के ही एक होटल में ठहरे हुए हैं। दोपहर को जब वह होटल में पहुंचे तो उनसे मिलने प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पहुंचे। सांसद स्वामी सच्चिदानंद साक्षी महाराज भी मिलने पहुंचे। भाजपा के कई विधायकों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा एक बड़ी ताकत बनेगी। फिलहाल जिन राज्यों में भी चुनाव होने जा रहे हैं वहां भाजपा मजबूत स्थिति में है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News