भाजपा ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, कहा- राजस्थान में बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 05:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राजस्थान में बढ़ रहे अपराधों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी हुई है। राठौर ने कहा कि राज्य में 13750 बलात्कार के मामले सामने आए हैं।

भाजपा नेता ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाया कि राजस्थान में एक के बाद एक घटना है और एक से एक बर्बर घटनाएं हैं। राजस्थान में देश का कानून अलग ढंग से लागू किया जाता है। उन्होंने कहा कि हत्या किसी की भी हो और कोई भी करे, राजस्थान सरकार धर्म, जाति वर्ग समुदाय देखकर कार्रवाई करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News