भाजपा ने स्कूलों की खराब हालत को लेकर दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, पात्रा बोले- केजरीवाल ने चलाया प्रोपगेंडा

punjabkesari.in Thursday, Aug 04, 2022 - 07:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। भारतीय जनता प्रवक्ता ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों की व्यवस्था बदलने का दावा किया गया था। लेकिन कई स्कूलों की बिल्डिंग खस्ताहाल है। दिल्ली सरकार ने प्रोपगेंडा चलाया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 15-20 स्कूलों ने शिकायत की है। कई स्कूलों के काम अधूरे हैं।  संबित पात्रा ने कहा कि शिक्षा विज्ञापन का विषय नहीं है। उन्होंने दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को लेकर केजरीवाल पर हमला बोला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News