सिद्धू मूसेवाला की मौत पर भाजपा ने साधा केजरीवाल पर निशाना, इनको बताया मौत का जिम्मेदार

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 09:50 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत पर दुख जताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि रिमोट कंट्रोल के जरिए दिल्ली से सरकार चलाई जा रही है। मूसेवाला की हत्या के लिए उन्होंने सीधे तौर पर केजरीवाल और राघव चड्ढा को जिम्मेदार बताया है और कहा कि केजरीवाल और चड्ढा दोनों पंजाब की जनता से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा पंजाब को कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान तो एक मुखौटा है।


भाजपा ने एक के बाद एक किए कई सवाल

  • सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी क्यों हटाई गई?
  • सुरक्षा हटाने के बाद लिस्ट जारी क्यों की?
  • पंजाब सराकर ने 424 लोगों की सुरक्षा क्यों हटाई?
  • पंजाब में कानून व्यवस्था खराब

संबित पात्रा ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि कल ही अरविंद केजरीवाल अपनी पीठ ठोक रहे थे। उन्होंने ऐलान किया कि 400 से अधिक लोगों की सुरक्षा को वापस लिया गया है। आज हरियाणा में आज उनके नेता और केजरीवाल वाहवाही लूट रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाई। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा पंजाब में 90 सिक्योरिटी गार्ड लेकर घूमता है। भगवंत मान की बहन के पास 20 सिक्योरिटी गार्ड हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस केजरीवाल और राघव चड्ढा के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ट्विटर पर कमेंट करना और केजरीवाल के खिलाफ बोलने वालों को दिल्ली से पंजाब लाने के लिए पुलिस को काम पर लगा दिया है।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और आप नेता राघव चड्ढा क्रमश: 90 और 45 बंदूकधारियों के साथ यात्रा करते हैं लेकिन उन्होंने एक लोकप्रिय पंजाबी गायक की सुरक्षा वापस ले ली। मूसेवाला (27) पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News