भाजपा ने राज्यसभा के लिए जारी की 4 और उम्मीदवारों की लिस्ट, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का पत्ता कटा

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 11:30 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राज्यसभा के लिए चार और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में मध्य प्रदेश से सुमित्रा बाल्मीकि, कर्नाटक लहर सिंह सिरोया और उत्तर प्रदेश से मिथलेश कुमार, डॉ. के. लक्ष्मण को जगह दी है। इससे पहले रविवार को 18 उम्मदीवारों की लिस्ट जारी की थी। बता दें कि राज्यसभा के लिए 10 जून को मतदान होना है। 31 मई तक नामांकन भरे जाएंगे। 10 जून की शाम को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया है। नकवी का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। ऐसे में उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। हालांकि वह 6 महीने तक मंत्री पद पर बने रह सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश से ही दूसरे मुस्लिम राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम को भी इस सूची में जगह नहीं मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News