गोवा चुनाव: भाजपा ने 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, इन प्रत्याशियों को मिले टिकट
punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 06:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को छह उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के वास्ते राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पहले ही 34 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।
BJP announces a list of 6 candidates for the upcoming Goa Elections 2022. pic.twitter.com/5AeKPS5l6F
— ANI (@ANI) January 26, 2022
पार्टी की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक बिचोलिम से विधायक राजेश पटणेकर, कलांगुटे से मंगलवार को कांग्रेस से भाजपा में आए जोसेफ रॉबर्ट शिकेरा, सेंट क्रुज से कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक एंटेनियो फर्नांडीस, कम्बर्जुआ से बीमार चल रहे विधायक और पूर्व मंत्री पांडुरंग मडकाईकर की पत्नी जनिता मडकाईकर, करतालीम से नारयण जी नाइक और करटारिम से एंथनी बारबोसा को उम्मीदवार बनाया गया है। पहली ही सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सैंकलिम से उम्मीदवार घोषित किया था जबकि उप मुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर को मडगांव से टिकट दिया।
इस सूची में पार्टी ने छह विधायकों के टिकट काटे थे गोवा में मुख्य मुकाबला पारंपरिक रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच होता रही है। इस बार आम आदमी पार्टी (आप) ने जोरशोर से चुनाव में जीत दर्ज करने की कोशिश कर रही है। आप ने वकालत से राजनीति में आए अमित पालेकर को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। गोवा में दो बड़े चुनाव-पूर्व गठबंधन भी बने हैं। कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ गठबंधन किया है। जीएफपी एक क्षेत्रीय संगठन है, जो 2017 में मनोहर पर्रिकर सरकार का हिस्सा था, जबकि तृणमूल कांग्रेस को एमजीपी के रूप में एक क्षेत्रीय भागीदार मिला है, जिसने शिवसेना के साथ गठबंधन में 2017 का चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में पर्रिकर के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गया था।