राकेश टिकैत को सता रहा हत्या का डर, बोले- कर्नाटक में हुआ हमला सोची समझी साजिश

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 03:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर कर्नाटक में हुए हमले के बाद उन्हें अपनी हत्या का डर सता रहा है।   टिकैत ने शुक्रवार को मेरठ के कंकरखेड़ा मे किसान पंचायत में किसानों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। टिकैत ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में हुआ हमला सोची समझी साजिश थी,  टिकैत ने  कहा कि दिल्ली में विपिन रावत जी के घर पर भी हत्या कराने की प्लानिंग थी।

  टिकैत ने किसानों से कहा कि यह समय आपस में उलझने का नहीं है, सरकार तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है।  टिकैत परिवार हमेशा ही मजबूती से किसानों की आवाज उठाता रहा है. आगे भी आवाज उठाई जाएगी।  

टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले सिंचाई के लिए? बिजली निशुल्क देने का वादा किया था। लेकिन, अब नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 10 साल से अधिक अवधि वाले ट्रैक्टरों को रोका जा रहा है. इसके लिए संगठन लड़ाई लड़ रहा है. यह ट्रैक्टर का रुख दिल्ली के बजाय लखनऊ का भी हो सकता है। टिकैत ने कहा कि पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन का विस्तार करें, उन्होंने कहा कि सरकार संगठन के लोगों को आपस में लड़ाकर संगठन को कमजोर करना चाहती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News