मेघालय में वेश्यालय चलाने का आरोपी बीजेपी नेता यूपी में गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 08:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेघालय इकाई के उपाध्यक्ष को अपने फार्म हाऊस पर कथित रूप से वेश्यालय चलाने को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार को पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में पूर्व उग्रवादी नेता मराक के फार्म हाऊस पर छापा मारा था जहां से उसने छह नाबालिगों को मुक्त कराया था एवं 73 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। तब से मराक फरार चल रहे थे।

पश्चिम गारो पर्वतीय जिले के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने कहा, ‘‘ बर्नाड एन मराक उर्फ तूरा के रिंपू को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें तूरा लाने के लिए एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी जा रही है।'' सिंह ने बताया कि मेघालय पुलिस द्वारा मराक के विरूद्ध लुक आऊट नोटिस जारी किये जाने के कुछ घंटे बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें हापुड़ में गिरफ्तार किया। तूरा की एक अदालत ने सोमवार को भाजपा नेता के विरूद्ध गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी किया था। भाजपा, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (एनपीपी) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News