भाजपा प्रधान रविन्द्र रैना का दावा, जम्मू कश्मीर में बनेगी भाजपा सरकार

punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 04:26 PM (IST)

जम्मू: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान रविन्द्र रैना ने दावा किया है कि जम्मू कश्मीर यूटी में जब भी सरकार बनेगी, वो सरकार भाजपा की होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में जनता पार्टी की समर्थक है और पार्टी को मानती है। रियासी में जन संपर्क अभियानके दौरान मीडिया से बात करते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा का कमल खिला है और पूरे प्रदेश में महक रहा है। उन्होंने कहा कि इसका पूरा श्रेय पार्टी के वर्करों को जाता है क्योंकि उन्होंने जमीनी स्तर पर भाजपा के लिए बहुत काम किया है।


रैना ने कहा कि भाजपा ने 50 प्लस का मिशन दिया था और उसे पूरा करेगी मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार काफी समृद्ध हुई है और युवा पार्टी का हिस्सा बनना चाहते हैं। रविन्द्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान एक बार अपनी शर्मनाक हरकतों के कारणों लोगों के सामने है। पाकिस्तान में हुरिर्यत नेता सईद अली शाह गिलानी की मौत पर शौक मनाया गया। पाकिस्तान उन्हें अपना नागरिक कहता है जबकि कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में उनका हाथ  रहा है।


पार्टी के नेता हेमराज लंगेह ने कहा कि उन्होंने कई साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ली है। पार्टी की नीतियों और स्कीमों को लोगों तक पहुंचाने के लिए वो काफी काम करेंगे।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News