इस साल भाजपा को कांग्रेस से 6 गुना अधिक चंदा मिला, जानें किस पार्टी को कितने करोड़ मिले?

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 07:20 AM (IST)

नई दिल्लीः सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान चंदे के रूप में 614.53 करोड़ रुपए मिले, जो विपक्षी कांग्रेस द्वारा जुटाई गई राशि के छह गुना से अधिक है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस को इस अवधि में 95.46 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। 

आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को इस अवधि के दौरान चंदे के रूप में 43 लाख रुपए प्राप्त हुए, जबकि माकपा को 10.05 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हुई। 

माकपा की केरल में सरकार है। चार राष्ट्रीय दलों ने हाल में निर्वाचन आयोग को प्राप्त चंदे की अपनी नवीनतम रिपोर्ट पेश की थी, जिसने दस्तावेजों को मंगलवार को सार्वजनिक किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News