कोलकाता: BJP प्रदेश अध्यक्ष का बयान- यूपी-असम की तरह ही बंगाल में भी उपद्रवियों पर कुत्तों की तरह गोली चलाएंगे

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 05:28 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष एक विवादित बयान के बाद चर्चा में आ गये हैं। ताजा मामला सीएए को लेकर है, बयान में दिलीप घोष ने CCA के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को लेकर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने ने कहा कि, अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करता हुआ पाया गया तो उसे कुत्ते की तरह गोली मारेंगे। गौरतलब है कि घोष पहले भी कई बार ऐसे विवादित बयान दे चुके है।

 नादिया जिले में सीएए के पक्ष में एक सभा को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं, लेकिन हमारी सरकार में ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएंगी। यह उनके पिताजी की संपत्ति नहीं है, वह कैसे सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं, यह करदाताओं के पैसों से बनी है। 

उत्तर प्रदेश, असम और कर्नाटक की सरकारों ने ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों पर गोली चलाकर बिलकुल ठीक काम किया है। असम, यूपी और जहां हमारी सरकार है ऐसे लोगों को कुत्तों की तरह गोली मारी गयी। उनके खिलाप केस दर्ज किए गए।  उन्होंने कहा, खाओगे भी यहीं और तोड़फोड़ भी यही करोगे यह नहीं चलेगा। ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए घोष ने कहा कि ममता बनर्जी कुछ नहीं करना चाहती हैं, सिर्फ इधर उधर घूम रही हैं। उन्हें बस कैसे भी वोट बैंक की राजनीति करनी है।हमारे लिए जनता के हित और देश की सुरक्षा सबसे ऊपर है। मोदी जी वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठ कर देश हित में फैसले लेते है। और लेते रहेंगे। चुनावी हार-जीत हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती है। हमारी सरकार सिर्फ देश हित के लिए काम करती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ashish panwar

Recommended News

Related News