भाजपा ने एक जीत से तोड़े कई रिकॉर्ड, जो काम CM रहते PM मोदी नहीं कर पाए, वो भूपेंद्र पटेल ने कर दिखाया

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 05:00 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गुजरात में भारतीय जनता पार्टी अपनी रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही है। जो काम गुजरात में मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी नहीं कर पाए, वो गुजरात के मौजूदा सीएम भूपेंद्र पटेल ने कर दिखाया है। गुजरात में भाजपा ने कांग्रेस के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा अब तक 101 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 55 सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात में कांग्रेस ने इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन किया है। कांग्रेस को 182 सीटों में से महज 17 सीटों पर ही जीत मिलती नजर आ रही है। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान आम आदमी पार्टी ने पहुंचाया है। आप को गुजरात के चुनावों में 5 सीटों पर जीत मिली है। अन्य को 4 सीटें मिली हैं। गुजरात में भाजपा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।

भाजपा ने हासिल की अब तक की सबसे बड़ी जीत
गुजरात में भाजपा 156 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा ने कांग्रेस के रिकॉर्ड को तोड़ने हुए अपने नाम एक कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। दरअसल, कांग्रेस ने माधव भाई पटेल की अगुवाई में वर्ष 1985 में 149 सीटें अपने नाम की थीं। तब से यह रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम था। इस रिकॉर्ड को आज के प्रधानमंत्री और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं तोड़ पाए थे। भाजपा ने साल 2000 से लेकर 2012 तक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन बार सरकार बनाई लेकिन इस जादुई आंकड़े को छूने में असमर्थ रहे थे। पिछले चुनाव में भाजपा का कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन इस बार चुनाव में कांग्रेस कहीं टक्कर में नजर नहीं आई।

गुजरात विधानसभा चुनाव में कब-कब भाजपा को मिली कितनी सीटें?
साल 2017- 99 सीटें
साल 2012- 115 सीटें
साल 2007- 117 सीटें
साल 2002- 127 सीटें
साल1998- 117 सीटें
साल 1995- 121 सीटें
साल 1990- 67 सीटें साल
1985- 11 सीटें साल
1990- 9 सीटें

सीपीआईएम का रिकॉर्ड भी ध्वस्त
भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में CPIM (लेफ्ट) ने ज्याति बसु की अगुवाई में लगातार 28 साल तक राज किया था। भाजपा ने ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। भाजपा अब गुजरात में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पार्टी बन जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News