भाजपा ने बंगाल में गांधी संकल्प यात्रा शुरू की

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 12:19 AM (IST)

कोलकाता: भाजपा ने राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर उनके विचारों का प्रसार करने की पार्टी की राष्ट्रव्यापी पहल के तौर पर बुधवार को पश्चिम बंगाल में ‘गांधी संकल्प यात्रा' शुरू की। भाजपा सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गांधी जी की 150वीं जयंती के मौके पर दो अक्टूबर को यह राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया था। त्योहारों के मौसम के कारण पश्चिम बंगाल में इसमें देरी हो गई। 

उन्होंने बताया कि यात्रा से प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत अभियान' को बल मिलेगा। भाजपा के कार्यक्रम पर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भगवा पार्टी को ‘गोडसे का प्रचारक' बताते हुए उसका मखौल उड़ाया। बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने पश्चिम मिदनापुर जिले में कर्नागढ़ से खड़गपुर में मत्कातपुर तक रैली निकाली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News