''औरंगजेब ने लाखों हिंदुओं को मारा'' BJP युवा मोर्चा ने ''औरंगजेब लेन'' सड़क के नाम पर लगाया ''बाबा विश्वनाथ मार्ग'' का पोस्टर

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 09:36 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  भाजपा की युवा शाखा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने बृहस्पतिवार को लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन की संकेतक पट्टिका पर 'बाबा विश्वनाथ मार्ग' का बैनर चिपकाते हुए कहा कि मुगल बादशाह ने लाखों हिंदुओं की हत्या की है। दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वासु रुखड़ ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब लेन का नाम बदलकर विश्वनाथ मार्ग कर दिया है। 
 

रुखार ने कहा कि औरंगजेब ने लाखों हिंदुओं को मार डाला और उनके धार्मिक स्थलों को नष्ट कर दिया। सड़क का नाम उनके नाम पर रखना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मांग करता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार उन सभी सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों के नाम बदल दे, जिनमें मुगल शासकों के नाम हैं क्योंकि ये हिंदू भावनाओं को आहत करते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गश्त के दौरान उन्होंने साइनबोर्ड पर कथित बैनर देखा और उसे हटा दिया।  
 

इससे पहले भापजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा था कि भाजपा दिल्ली चाहती है कि दिल्ली के करीब 40 गांवों के नाम बदले जाए क्योंकि यह नाम ‘गुलामी का प्रतीक’ हैं। अभी तक नाम नहीं बदलने पर गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल चुप्पी साधे हुए है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News