अमित शाह नेपाल और श्रीलंका में बनाएंगे BJP की सरकार! बिप्लब देव ने किया अजीबोगरीब दावा

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 10:24 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अजीबोगरीब बयानों के चलते चर्चाओं में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने एक बार फिर हैरान कर देने वाली बात कही है। अब बिप्लब ने दावा किया है कि  गृह मंत्री अमित शाह पार्टी  नेपाल और श्रीलंका में बीजेपी की सरकार बनाने की योजना बना रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हमें श्रीलंका, नेपाल में पार्टी का विस्तार करना है और जीत हासिल कर सरकार बनानी हैं।

 

भाजपा की पड़ोसी देशों में विस्तार करने की योजना: देब
त्रिपुरा की  राजधानी अगरतला में भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा कि बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पार्टी न केवल देशभर में बल्कि पड़ोसी देशों में भी विस्तार करने की योजना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि अमित शाह जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो उन्होंने अतिथिगृह में कई सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान  बताया था कि पार्टी अपना विस्तार करने की योजना बना रही है और पार्टी का प्लान नेपाल तथा श्रीलंका में अपना शासन स्थापित करना था।'


देब के बयान के बाद मचा बवाल 
त्रिपुरा के सीएम के इस बयान ने विवाद पैदा कर दिया है। सीपीएम और कांग्रेस ने नेपाल और श्रीलंका जैसे संप्रभु देशों के खिलाफ बिप्लब देब द्वारा की गई टिप्पणी को 'सबसे अलोकतांत्रिक' करार दिया है और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। दोनों दलों ने अमित शाह द्वारा देशों में सत्ता पर कब्जा करने की योजना के दावे की जांच करने की भी मांग की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News