बिहारः राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुए गए सुशील कुमार मोदी

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 06:41 PM (IST)

नेशनल डेस्कः बिहार के राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार मोदी निर्विरोध चुने गए हैं। बिहार में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए बीते गरुवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई, जिसके बाद सुशील कुमार मोदी राज्यसभा के लिए निर्विरोध रूप से चुने गए।

सुशील मोदी के खिलाफ विपक्ष ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था, लेकिन एक निर्दलीय प्रत्याशी श्याम नंदन ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया था। हालांकि नामांकन के लिए जरूरी 10 विधायकों का समर्थन वाला पत्र उन्होंन नहीं दिया था, ऐसे में सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा में पहुंचने के लिए किसी बाधा का सामना नहीं करना पड़ा।

गौरतलब है कि यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के कारण खाली हुई थी। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक जरूरी होने पर इस सीट के लिए 14 दिसंबर को मतदान होना था। बीते शुक्रवार को पर्चों की जांच का काम होना था। लिहाजा चुनाव आयोग ने सोमवार को सुशील मोदी को प्रमाणपत्र सौंप दिया।

चारों सदन के सदस्य बनने वाले इकलौते भाजपा नेता
बिहार भाजपा के इतिहास में सुशील कुमार मोदी चारों सदन का सदस्य बनने वाले इकलौते नेता बन गए हैं। सुशील कुमार मोदी साल 1990 में पहली बार विधानसभा सदस्य बने थे। इसके बाद साल 2004 में भागलपुर से लोकसभा सांसद बने। 2005 से अब तक वह बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे और अब राज्यसभा सांसद बन गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News