बिहार में कांटे का मुकाबला, रुझानों के बीच दिग्गज नेताओं की अटकी सांसें

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 03:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना में सत्ता के दोनों दावेदार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है, जिसमें दिग्गज नेताओं की सांसें भी अटकी हुई है। राज्य निर्वाचन कार्यालय से मतगणना के अब तक के मिल रहे रुझान में हर चक्र में उलटफेर हो रहा है। कांटे के मुकाबले में मतों का अंतर कम होने के कारण दिग्गज नेता भी कभी आगे तो कभी पीछे हो जा रहे हैं। 

 

जीत के करीब तेजस्वी प्रसाद यादव चल रहे हैं आगे
राघोपुर में पूर्व उप मुख्यमंत्री और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव, हसनपुर में उनके बड़े भाई और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, झंझारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र नीतीश मिश्रा, चकाई में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र सुमित कुमार, जमुई में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी सिंह, सिमरी बख्तियारपुर से विकासशील इंसान पार्टी  (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश साहनी आगे चल रहे हैं। 

 

जीतन राम मांझी चल रहे हैं काफी पीछे 
वहीं, इमामगंज में पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, सरायरंजन में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, बांकीपुर में फिल्म अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा तथा प्लूरल्स पार्टी की संस्थापक पुष्पम प्रिया चौधरी, परसा में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय, बिहारीगंज से पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी बुंदेला, बाराचट्टी में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की समधन ज्योति देवी, भागलपुर में फिल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा, बोचहा में पूर्व मंत्री रमई राम, चेरिया बरियारपुर में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, दरभंगा ग्रामीण में पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के पुत्र फराज फातमी, धोरैया में पूर्व सांसद भूदेव चौधरी, सहरसा में पूर्व सांसद लवली आनंद, मधेपुरा में जन अधिकार पार्टी (जाप) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं। 

 

इन दिग्गजों ने बनाई बढ़त
इसी तरह जहानाबाद में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, हथुआ में समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह, जमालपुर में ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, राजपुर में परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, लौकहा में आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, सिकटा में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उफर् फिरोज अहमद, दिनारा में विज्ञान और प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह पीछे हैं। वहीं, नालंदा में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, लखीसराय में श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, आलमनगर में विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, बहादुरपुर में खाद एवं उपभोक्ता मंत्री मदन साहनी, बांका में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल बढ़त बनाए हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News