भवानीपुर उपचुनाव: ममता बनर्जी को टक्कर देगी प्रियंका टिबरेवाल, BJP ने बनाया उम्मीदवार

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 12:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भवानीपुर सीट से उपचुनाव में प्रियंका टिबरेवाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टक्कर देंगी। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। पार्टी ने भवानीपुर से प्रियंका टिबरीवाल, समसेरगंज से मिलन घोष, और जंगीपुर से सुजीत दास को उम्मीदवार घोषित किया है।

PunjabKesari

कौन है प्रियंका टिबरेवाल 
1981 को कोलकाता में जन्मी प्रियंका टिबरेवाल को 2020 में भाजपा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया था। प्रियंका पेशे से वकील हैं और उन्होंने ही बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ याचिका दायर की थी। प्रियंका ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की। 2007 में कोलकाता विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल कीं। वह हमेशा ही ममता बनर्जी पर कई मुद्दों को लेकर हमलावर रही हैं। बता दें कि भवानीपुर सीट के लिए 30 सितंबर को वोटिंग होगी। ममता बनर्जी ने इस बार विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से हार गई।

PunjabKesari

2011 और 2016 के विधानसभा चुनाव में बनर्जी भवानीपुर सीट से ही जीती थीं। तृणमूल कांग्रेस ने भवानीपुर से ममता बनर्जी, जांगीपुर से जाकिर हुसैन और शमशेरगंज से अमिरुल इस्लाम को उतारा है। संविधानिक व्यवस्था के चलते उन्हें अपने पद पर बने रहने के लिए छह महीने के भीतर विधान सभा का सदस्य होना जरूरी है जो समय सीमा पांच नवंबर में खत्म हो रही है। इसी के मद्देनजर चुनाव आयोग की ओर से तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान किया गया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News