ममता के मंत्री साधन पांडेय की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 03:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  पश्चिम बंगाल के उपभोक्ता मामलों एवं स्वरोजगार मंत्री साधन पांडेय को निमोनिया से गंभीर रूप से पीड़ित होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांडेय को बेहोशी की हालत में शुक्रवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

भारत की एक और बेटी ने देश का नाम किया रौशन, जेफ बेजोस के साथ भरेगी सपनों की उड़ान

मानिकतला सीट से 71 वर्षीय विधायक पांडेय सांस में तकलीफ होने पर कुछ हफ्तों से आराम कर रहे थे। वह अपने घर में अचानक बेहोश हो गये थे, तब उन्हें सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोटर् पर रखा गया। इससे पहले गत 21 अप्रैल को भी वह बीमार पड़ गये थे। 

MP कुआं हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगी दो-दो लाख की मदद, पीएम ने की घोषणा
 

इसके ठीक अगले ही दिन 22 अप्रैल से उन्हें सांस लेने में तकलीफ की समस्या है। उन्हें उस समय भी अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन कुछ समय के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। डॉक्टरों ने घर पर ही उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News