किसानों के लिए राहुल की केंद्र सरकार से मांग, फसल कटाई के लिए दी जाए लॉकडाउन में ढील

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2020 - 07:45 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन के दौरान सुरक्षित तरीके से ढील देनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ''रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है लेकिन लॉकडाउन के कारण कटाई का काम मुश्किल है। सैकड़ों किसानों की आजीविका ख़तरे में है। देश के अन्नदाता किसान आज इस संकट में दोहरी मुसीबत में हैं।''
PunjabKesari
गांधी ने कहा, ''कटाई के लिए लॉकडाउन के दौरान सुरक्षित तरीक़े से ढील देना एकमात्र रास्ता है।'' उन्होंने एक खबर भी शेयर की जिसमें लॉकडाउन के कारण किसानों को फसलों की कटाई में पेश आ रही मुश्किलों का उल्लेख है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू 21 दिवसीय लॉकडाउन 25 मार्च से शुरु हुआ है और 14 अप्रैल को खत्म होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News