सैनिकों के साथ आज दीपावली मनाएंगे PM मोदी, 11 सैनिकों के मरने से तिलमिलाया पाक,...बड़ी खबरों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2020 - 08:23 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जैसलमेर आज सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी। वहीं सेना की जवाबी कार्रवाई में 11 सैनिकों के मरने से पाकिस्तान तिलमिलाया। शनिवार 14 नवंबर को दिनभर देश की इन बड़ी खबरों पर नजर रहेगी।

जैसलमेर पहुंचेंगे मोदी, सैनिकों के साथ मनाएंगे दीपावली
दिवाली के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी सेना के जवानों के बीच पहुंच सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी आज राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने भी होंगे। बता दें कि पीएम मोदी हर साल भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। पिछले साल पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में LoC के पास स्थित राजौरी जाकर सैनिकों के बीच दीपावली मनाई थी।

सेना की जवाबी कार्रवाई में 11 सैनिकों के मरने से पाकिस्तान तिलमिलाया, भारतीय राजनयिक को भेजा समन
एलओसी पर शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से किए गए सीजफायर उल्लंघन का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना के 11 जवान भारतीय जवाबी कार्रवाई में मार गिराए गए। जबकि 16 जवान घायल बताए जा रहे हैं। भारत की तरफ से किए गए करारे प्रहार से पाकिस्तान तिलमिला गया है। पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को समन भेजा है। इसके अलावा शनिवार को पाकिस्तान के डीजी और विदेश मंत्री एमएम कुरैशी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एलओसी की घटना को लेकर शनिवार सुबह 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

सरयू तट पर 5.51 लाख दीयों से रोशन हुई आयोध्या नगरी, बना विश्‍व कीर्तिमान
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार दिवाली अद्भुत और भव्य दृश्य देखने को मिल रहा है। रामजन्‍मभूमि पर राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के बाद यह पहली दिवाली है। ऐसे में इस बार दीपोत्‍सव की खास तैयारियां की गईं हैं। पूरी अयोध्‍या को सजाया गया है। सरयू तट पर 5.51 लाख दीये जलाकर विश्‍व कीर्तिमान बनाया गया है। इस आयोजन की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। करीब 10 लाख वालंटियर इसकी तैयारियों में जुटे थे। केवल सरयू के अलग अलग घाटों पर ही पांच लाख 84 हजार दीप जलाए गए। इसके अलावा भी अयोध्या के अलग अलग हिस्सों में लाखों दीप जले हैं।

दिवाली पर रात 10 बजे तक ही मिलेगी दिल्ली मेट्रो की सुविधा, DMRC ने दी जानकारी
दीपावली के दिन शनिवार को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों पर अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा रात 10 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में आम दिनों में अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा रात 11 बजे तक उपलब्ध रहती है।

भारत ने बालासोर में किया क्विक रिएक्शन मिसाइल का सफल परीक्षण, जमीन से हवा में मार करने में सक्षम
भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर मे जमीन से हवा में मार कनरे वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सीधे अपने टारगेट को मार गिराया। इससे पहले पिछले महीने भी भारत ने डीआरडीओ द्वारा विकसित नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News