कठुआ डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर निकाली जागरूकता रैली

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 07:13 PM (IST)

कठुआ  : गवर्नमेंट महिला डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर एक रैली का आयोजन किया। जिसमें एन.एस.एस. वालंटियर और एन.सी.सी. कैडेटों ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

 

रैली में वालंटियरों ने स्लोगनों को उजागर करते हुए महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूक भी किया। वक्ताओं ने कहा कि  महिलाओं के अधिकार क्या हैं, कहां उनके साथ अन्याय हो रहा है, हमें महिलाओं के उत्थान को लेकर क्या क्या करना चाहिए। इसी को लेकर रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं के अधिकारों, उनके उत्थान को लेकर योजनाएं चला रही है। जिनका लाभ लेने के लिए महिलाओं को जागरूक तो होना चाहिए साथ ही इस तरह के आयोजनों से हम जागरूकता भी  ला सकते हैं। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी करवाने पर जोर दिया। 
---- 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News