अगले साल पश्चिम बंगाल समेत इन 5 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 10:33 PM (IST)

नई दिल्लीः कोरोना काल के बाद अब नए साल 2021 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव कई सियासी पार्टियों के किस्मत तय करेंगे। यहीं कारण है कि सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावों में जीत दर्ज करने के जज्बें के साथ नए साल में चुनावी मैदान में आएंगी। इन राज्यों की बात करें तो बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 'टीएमसी', केरल में 'लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट', पुडुचेरी में कांग्रेस, तमिलनाडु में एआईडीएमके और असम में भाजपा की सरकार है। इन्हीं राज्यों में चुनाव होने के कारण सभी पार्टियां सर्किय हो गई है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की चर्चा इन दिनों हर राजनीतिक गलियारे में है। क्योंकि यह पिछले 2 बार से मुख्यमंत्री रही ममता बनर्जी को भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। यहां ममता बनर्जी के करीबी एक एक कर टीएमसी से किनारा कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में ममता बनर्जी के लिए लगातार चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।

असम विधानसभा चुनाव 2021
भाजपा ने साल 2016 में असम में कांग्रेस को हराकर असम की सीट को हासिल किया था। इसके बाद भाजपा ने सर्वानंद सोनोवाल को अपना मुख्यमंत्री बनाया था। साल 2016 में भाजपा को 126 में से 6 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 26 सीटें और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा कुछ सीटों पर जीत दर्ज की गई थी। 

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 
साल 2021 में तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि यहां के चुनाव इस बार खास होने वाले हैं क्योंकि इस बार के चुनाव में दो बड़े दिग्गज जे जयललिता और एम करुणानिधि नहीं होंगे। बता दें कि पिछली बार AIADMK को 136 सीटें और DMK को 89 सीटें मिली थीं। हालांकि सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हसन के भी इस बार चुनावी मैदान में उतरने की आशंका है।

केरल विधानसभा चुनाव 2021
केरल देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जहां लेफ्ट की सरकार है। ऐसे में इस बार लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ ने 140 मे से 91 सीटों पर जीत कर सरकार बनाई थी, लेकिन एलडीएफ को कांग्रेस के गठबंधन वाले यूडीएफ के साथ भाजपा से भी कई जगहों पर चुनौती मिल रही है। ऐसे में लेफ्ट को अपने वजूद को बचा पाने का सवाल खड़ा होता है।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 
पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल यहां DMK और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार है। पिछले चुनाव के दौरान कांग्रेस गठबंधन को 18 सीटें मिली थी, जब भाजपा और आल इंडिया एन आर कांग्रेस को 14 सीटें मिली थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News