भयंकर तूफान और बिजली के चलते असम में 20 लोगों की मौत, कई घर हुए तबाह

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 09:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  असम में एक बार फिर से कुदरत का कहर बरसने से अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो गई। घटना पर  जानकारी देते हुए असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीडी त्रिपाठी ने बताया कि राज्यभर में ऐसी घटनाओं से कुल 95,239 लोग प्रभावित हुए हैं। 
 

बता दें कि 14 अप्रैल से लेकर अब तक राज्य के 22 जिलों के 1,410 गांवों में फैले 80 राजस्व मंडलों में तूफान और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। 
 

जिसके चलते बहुत से जान और माल का भी नुकसान हुआ है। जीडी त्रिपाठी ने यह भी बताया कि इस महीने 19 मौतें हुई है वहीं अगर पिछले महीने मार्च की बात करे तो उसके अंत में एक मौत की घटना सामने आई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News