NRC की अंतिम सूची के प्रकाशन से एक दिन पहले असम के DGP को तीन महीने का सेवा विस्तार मिला

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 11:52 PM (IST)

नई दिल्ली:सरकार ने शुक्रवार को असम के पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी। राज्य में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची के प्रकाशन से एक दिन पहले यह कदम उठाया गया है। 

असम-मेघालय कैडर के 1985-बैच के आईपीएस अधिकारी, प्रसिद्ध लघु कथाकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सैकिया शनिवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सार्वजनिक हित के एक विशेष मामले के रूप में सैकिया को तीन महीने की अवधि के लिए सेवा विस्तार दिए जाने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। असम सरकार ने उन्हें अप्रैल 2018 में राज्य का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News