Drugs Case: 28 दिन बाद आर्थर रोड जेल से रिहा हुए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान

punjabkesari.in Saturday, Oct 30, 2021 - 11:14 AM (IST)

मुंबई: क्रूज ड्रग्स मामले में मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज जेल से रिहा हो गए है। इससे पहले अभिनेत्री जूही चावला ने शुक्रवार को 23 वर्षीय आर्यन के लिए मुचलका दाखिल किया, लेकिन रिहाई आदेश शाम 5.30 बजे तक आर्थर रोड जेल नहीं पहुंच सका, जिसके कारण आर्यन जेल से बाहर नहीं आ पाए। 

वहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को आर्यन की जमानत स्वीकार कर ली थी, लेकिन कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने की वजह से उन्हें शुक्रवार तक जेल में ही रहना पड़ा था। अदालत ने इस मामले के सह आरोपी मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट की भी जमानत स्वीकार की है।

बता दें कि आज सुबह 5.30 बजे आर्थर रोड जेल की जमानत पेटी खोली गई, जिसके बाद आर्यन की जमानत के कागज जेल के अंदर पहुंच चुके हैं। जेल सुप्रिटेंडेंट नितिन वायचाल ने बताया कि आर्यन के रिलीज ऑर्डर मिल गए हैं और रिहाई की प्रक्रिया जारी है। वायचाल के मुताबिक आर्यन 10 बजे से 12 बजे के बीच आर्यन  रिहा हो जाएंगे। 

वहीं दूसरी तरफ, बेटे की रिहाई पर शाहरुख खान के घर में उत्सव का माहौल है। आर्यन के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं. सारा घर शुक्रवार से ही लाइट्स से रोशन हो गया है।  

Mumbai | Jail officials opened the bail box outside Arthur Road Jail at about 5:30 am today to gather bail orders. A physical copy of Aryan Khan's bail release order was also kept inside, yesterday.

Aryan will be released this morning, in connection with drugs-on-cruise-case. pic.twitter.com/Kb8JCjeAHf

— ANI (@ANI) October 30, 2021

उल्लेखनीय है कि नारकोटिक्स केंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इन तीन लोगों को दो अक्टूबर को क्रूज पर आयोजित ड्रग्स पार्टी के दौरान हिरासत में लिया था और 3 अक्टूबर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News