गोवा में भाजपा ने 15 सालों में सिर्फ घोटाले किए: AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 02:08 PM (IST)

 पणजी :  गोवा के चार दिवसीय दौरे पर गए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल  ने विपक्ष दलों पर  जमकर हमले किए। इस दौरान  केजरीवाल ने कहा कि गोवा में भाजपा ने 15 साल राज किया। मैं पूछना चाहता हूं कि इन 15 सालों में भाजपा ने गोवा के लोगों के लिए क्या किया? कुछ भी नहीं किया। भाजपा ने 15 सालों में सिर्फ घोटाले किए। 
 

 केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने हाथ काटकर जनता को ताकत दी है। अगर कोई वादा पूरा नहीं करता है तो एफिडेविट को चैलेंज कर सकते हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) नहीं कह रही है कि उनके एंटी वोट बंट रहे हैं, वह कह रही है कि हमारे 8 विधायक आ ग‌ए तो भी हम सरकार बना लेंगे, वो विधायक खरीद लेंगे, इससे ज्यादा बेशर्मी क्या हो सकती है?  
  
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन यहां की जनता से मेरा एक अनुरोध है कि अपने बच्चों और गोवा के भविष्य के लिए इस विधानसभा चुनाव में झाड़ू यानी आप के चुनाव चिह्न को वोट दें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News